जोधपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राज्य होटल प्रबंधन संस्थान जोधपुर में आयकर विभाग का आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जोधपुर, 16 जनवरी 2026।

प्रधान आयकर आयुक्त (छूट), जयपुर श्रीमान मनोज कुमार महर के आदेशानुसार एवं अपर आयकर आयुक्त (छूट) रेंज-जयपुर श्री मनोज कुमार के निर्देशन में आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को राज्य होटल प्रबंधन संस्थान, जोधपुर के सभागार में आयकर विभाग द्वारा एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर अधिकारी (छूट) जोधपुर श्री अजय कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत आयकर निरीक्षक श्री जगत राज सोनेल द्वारा उपस्थित श्रोताओं, करदाताओं, न्यासियों एवं कर सलाहकारों का स्वागत करते हुए की गई। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से आयकर रिटर्न भरते समय करदाताओं द्वारा की जाने वाली सामान्य गलतियों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं एवं ट्रस्टों से जुड़े लगभग 80 से अधिक न्यासी, ट्रस्टीगण, कर सलाहकार तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित रहे। आयकर विभाग के अधिकारियों ने कर अनुपालन, पारदर्शिता और समय पर रिटर्न दाखिल करने के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

इस आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य करदाताओं को जागरूक करना तथा उन्हें आयकर संबंधी प्रक्रियाओं को सरल एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button