धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

क्रिया भवन मे मनाया मेरू तेरस दिवस

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 जोधपुर 16 जनवरी 2026

क्रिया भवन मे मनाया मेरू तेरस दिवस ।

वर्तमान चौबीसी के प्रथम तीर्थंकर, जगत पिता, करूणानिधान, शञुंजय के अधिपति देवाधिदेव आदिनाथ ऋषभदेव दादा का *मोक्ष कल्याणक मेरू दिवस क्रिया भवन मे मनाया गया ।

तपागछ संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया 500 धनुष (3000 फीट) की काया वाले (तीसरे आरे के अंत में तीन वर्ष साढ़े आठ मास शेष रहने पर) 84 लाख पूर्व वर्ष की आयु पूर्ण कर अष्टापद पर्वत पर *मेरुतेरस* के दिन श्री ऋषभदेव भगवान 6 दिन के उपवास का तप करके 10000 मुनि के साथ *मोक्ष गमन हुए* थे। विनायकिया ने बताया इसी स्मृति मे नगर स्थित रत्न प्रभ धर्म क्रिया भवन मे संघ व वल्लभ महिला मंडल आदि द्धारा चौमुखा जिनालय मे आदिनाथ भगवान की पूजा अर्चना कर घी का मेरु चढाया गया।

संघ के विनोद कुमार व मंडल की चंदु मोहनोत ने बताया ऋषभदेव भगवान के शासन में उत्कृष्ट अवगाहना वाले 108 आत्मा एक साथ मोक्ष में गए वो पहला अच्छेरा हुआ इसलिए भगवान को घी का मेरु चढाया जाता है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button