जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जयपुर में कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर।

भारतीय सैन समाज, राजस्थान के तत्वावधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर (पूर्व मुख्यमंत्री) की जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से विशेष सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि आयोजन में कुछ बदलाव किया गया है और अब यह कार्यक्रम 27 जनवरी 2026, मंगलवार को सुबह 11 बजे से बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होगा।

इस ऐतिहासिक आयोजन में राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए संघर्षों को याद करना और समाज को उनके विचारों से प्रेरित करना है।

भारतीय सैन समाज, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार फुलभाटी ने सभी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन सामाजिक एकता और प्रेरणा का प्रतीक बनेगा तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button