LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण मामले में मृतक की पत्नी गिरफ्तार

संवाददाता अवधेश यादव, बस्ती

 

बस्ती | पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के दिए गए निर्देश क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के दिशा निर्देश पर रुधौली क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव के कुशल पर्यावरण में और मुण्डेरवा थानें के तेजतर्रार थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के एक मामले में मुण्डेरवा थानें के पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर मुण्डेरवा थानें के कस्बे में स्थित उसके किराए के कमरे से की गई मुण्डेरवा पुलिस के अनुसार अभियुक्ता शर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय ओंकारनाथ चौधरी निवासी पडियापार थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती को आज दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर गिरफ्तार किया गया इस मामले में थाना मुंडेरवा में मु0 अ0 सं0 09/26 धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है प्रकरण में वादी सुभाषचंद्र पुत्र स्वर्गीय रामनारायण निवासी पडियापार ने 13 जनवरी 2026 को थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहू के गाँव के ही शेषराम पुत्र रामचंद्र के साथ अवैध संबंध थे जिससे क्षुब्ध होकर उसके पुत्र ओंकारनाथ चौधरी ने 8 जनवरी 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी इस प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक जावेद खान द्वारा की जा रही है गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुण्डेरवा थानें के तेजतर्रार थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह उपनिरीक्षक जावेद खान और महिला कांस्टेबल नीतू यादव शामिल रहीं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button