बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सीए ओमप्रकाश बांठिया को “समरसता रथ सारथी अवार्ड” से सम्मानित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा: राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच द्वारा आयोजित इंडो–नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा 2025 के तहत बालोतरा के सीए ओमप्रकाश बांठिया को समरसता रथ सारथी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच के सचिव विवेक स्वामी ने बताया कि यह सम्मान राजनायिक संबंधों, विश्व बंधुत्व की भावना और वैश्विक शांति की स्थापना में योगदान देने के लिए दिया गया। उन्होंने बताया कि सीए बांठिया ने इंडो–नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा में समरसता रथ के सारथी बनकर आर्थिक सहयोग एवं विश्व स्तरीय समरसता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप शर्मा ने बताया कि विशेष कारणों से सीए बांठिया व्यक्तिगत रूप से नेपाल में आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो पाए। इसके बावजूद उनके सक्रिय योगदान के लिए उन्हें अभिनंदन पत्र प्रेषित किया गया।
समरसता मंच के अधिकारियों ने भी इस अवसर पर कहा कि सीए ओमप्रकाश बांठिया का सहयोग लंबे समय से मंच के लिए विशेष सहयोगी के रूप में मिलता रहा है और यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों की मान्यता है।

Subscribe to my channel


