रिपोर्टर: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड उत्तर प्रदेश)
मोबाइल नंबर: 7376 3261 75
खीरी, 15 जनवरी 2026: थाना पलिया पुलिस ने 22 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त संजय उर्फ मक्खन सिंह पुत्र तेजीलाल, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय, कस्बा व थाना पलिया, खीरी है।
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में थाना पलिया पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
बरामदगी के दौरान पुलिस को कुल 22 ग्राम ब्राउन शुगर, बिक्री के 1500/- रुपये भारतीय मुद्रा और 1600/- रुपये नेपाली मुद्रा के साथ एक मोबाइल फोन की-पैड भी मिला। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना पलिया पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।