धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मकर संक्रांति पर वी क्लब बालोतरा की सेवा पहल, वृद्ध आश्रम, विद्यालय व बस्तियों में सामग्री वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वी क्लब बालोतरा द्वारा सेवा एवं सद्भावना के उद्देश्य से विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र स्थित नव स्थापित स्वयं सिद्ध वृद्ध आश्रम में शीतकालीन सामग्री का वितरण किया गया।
आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को तेल, चप्पल, मूंगफली, गजक, रेवड़ी, वैसलीन एवं खजूर प्रदान किए गए। सामग्री पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। क्लब सदस्यों ने उनके साथ समय बिताकर आत्मीय संवाद भी किया।
साथ ही सत्रह नंबर वार्ड स्थित नाटा हॉस्पिटल के सामने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को तेल, मूंगफली, गजक एवं फल वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त मेघवाल बस्ती में ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस सेवा कार्य में रितु जिंदल, अध्यक्ष खुशबू ढेलारिया, नीतू बालर, ऋषिका सिरिशिमल, रिंकू सिंघल, दीपिका गोयल, सरिता अग्रवाल, उर्मिला महेश्वरी, रेनू चौधरी, शोभा कोठारी, संतोष जिंदल, भगवती मानधना, कंचन एवं भावना गोगर सहित क्लब की सभी महिलाओं का सहयोग रहा।
आश्रम प्रबंधन, विद्यालय प्रशासन एवं बस्तीवासियों ने वी क्लब बालोतरा की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


