देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा “रोटरी की पाठशाला” का शुभारंभ, AI पर हुआ प्रथम सत्र

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा की ओर से नई पहल “रोटरी की पाठशाला” के अंतर्गत प्रथम सत्र का आयोजन रोटरी भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सीए पवन गर्ग के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर आज के दौर की महत्वपूर्ण तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी श्री भंवर सिंह जी रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि AI तकनीक आज केवल व्यवसाय ही नहीं, बल्कि कर प्रशासन, शासन एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने रोटरी क्लब की इस ज्ञानवर्धक पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के विशेषज्ञ वक्ता सीए अभिषेक जिंदल एवं सीए अभिषेक गुप्ता ने AI को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया तथा बताया कि किस प्रकार AI टूल्स के उपयोग से समय की बचत कर कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सकता है। प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी उन्होंने समाधान किया।
इस अवसर पर रोटरी सूचना अधिकारी सीए ओम बांठिया, पूर्व अध्यक्ष कमलेश बोहरा, राजेश श्रीमाली, कैलाश गर्ग, राजेश सिंहल, डॉ. खुशाल खत्री, प्रमेंद्र बाफना सहित बड़ी संख्या में रोटरी साथी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष पवन गर्ग ने स्वागत संदेश एवं रोटरी के कार्यकलापों के साथ एवं मुख्य अतिथि का स्वागत माला एवं मोमेंटो देकर किया गया, वहीं दोनों वक्ताओं को भी स्मृति स्वरूप मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी “रोटरी की पाठशाला” के माध्यम से ऐसे उपयोगी सत्र आयोजित किए जाते रहेंगे।

Subscribe to my channel


