अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

महाशय किसनलाल की पुण्यतिथि पर लगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा गांव ईशरोदा में महाशय किसनलाल यादव की पुण्यतिथि पर पर डाॅ श्राॅफ चैरिटी आई हाॅस्पिटल के संयोजन में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन पुर्व जिला प्रमुख भाजपा नेता राजू यादव के मुख्यातिथ्य एव पूर्व चैयरमेन नपा रामेश्वर सैनी की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें नेत्र चिकित्सक डॉ बोवेन्द्र सिंह ने 273 नेत्र रोगियों की जांच कर दवाइयां निशुल्क वितरित की। इस दौरान 47 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।मुख्यातिथि राजू यादव ने लोगों को आंखों के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा धर्म नहीं है। इस तरह के शिविर हर गांव में लगने चाहिए ताकि बीमार लोगों को घर के पास ही इलाज की सुविधा मिल सके।आयोजक देशपाल यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ श्राॅफ चेरिटि अस्पताल सभी तक नेत्र चिकित्सा का लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।इस अवसर रतिराम यादव सरपंच, धर्मपाल यादव, ओमप्रकाश यादव, महेन्द्र लम्बरदार, विक्रम सिंह गुर्जर,कवल यादव, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, जगतपाल यादव, भानुप्रिया यादव, देवपाल यादव,गोपेशपाल यादव , रविकांत सैनी,अमित कुमार, ज्योतिकौर, आरती, संदीप यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button