जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

न्यायमूर्ति भगवती प्रसाद बेरी की 113वीं जयंती का समापन समारोह 22 फरवरी को

25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों के सान्निध्य में 51 प्रतिभाओं का होगा सम्मान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर: राजस्थान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कानूनी व्यक्तित्व के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले, राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भगवती प्रसाद बेरी की 113वीं जयंती का भव्य समापन समारोह दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न होगा।

मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा, एडवोकेट (राजस्थान उच्च न्यायालय) ने बताया कि न्यायमूर्ति बेरी ने विश्व रत्न स्व. श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी के साथ मिलकर सामाजिक समरसता, न्याय, समानता एवं वैश्विक भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

समारोह में 25 राष्ट्रों के राष्ट्रीय ध्वजों के सान्निध्य में “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “ग्लोबल विलेज”, “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्” एवं “विश्व बंधुत्व” की अवधारणाओं के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

चयन समिति के अध्यक्ष एवं भारत के प्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. हुकुमचंद गणेशिया ने बताया कि मंच के प्रेरक सदस्यों द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित महानुभावों के प्रस्ताव मंच को प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 51 विशिष्ट प्रतिभाओं को मंच के प्रेरणा-स्रोत अतिथियों द्वारा “बेरी गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। इन प्रतिभाओं ने समाज सेवा, विधि, शिक्षा एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

मंच के बोर्ड सलाहकार सदस्य एडवोकेट नरेंद्र पांडेय ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य न्यायमूर्ति बेरी के विचारों, उनके न्यायप्रिय जीवन, सामाजिक सुधारों एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण को नई पीढ़ी तक पहुँचाना तथा समाज में एकता, समानता और सद्भाव का संदेश देना है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button