अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तिजारा विधायक बालक नाथ की जनसुनवाई में खानपुर चौक से धारूहेड़ा का लिंक रोड चौड़ा करने की मांग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा विधायक महंत बालक नाथ जी द्वारा आज भिवाड़ी के रिको गेस्ट हाउस में जनसुनवाई रखी गई जिसमें शहर की कई समस्याओं के ऊपर जनसुनवाई में आई जनता से विचार विमर्श हुआ और यूआईटी और हाउसिंग बोर्ड की कई समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए विधायक महोदय ने मौजूद सरकारी अधिकारियों को निर्देश भी दिए इसके अलावा जैसा कि सबको पता है कि भिवाड़ी धारूहेड़ा बाईपास में पानी निकासी की समस्या के ऊपर हरियाणा की ओर से अवैध रैंप बनाया हुआ है इसी वजह से जनता को भिवाड़ी में आना-जाना दुर्लभ हो गया है और इस समस्या से परेशान यात्री धारूहेड़ा से खानपुर चौक भिवाड़ी लिंक रोड का इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से गाड़ियां क्रॉस नहीं हो पाती इसी समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल भिवाड़ी के आईटी सेल के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा पार्षद उम्मीदवार वार्ड नंबर 2 के दिनेश बेदी ने माननीय विधायक के समक्ष खानपुर चौक से लेकर धारूहेड़ा का लिंक रोड चौड़ा करने की लिखित ज्ञापन देकर मांग रखी! उन्होंने बताया कि करीब 800 मीटर लंबाई की रोड जो राजस्थान में है उसकी चौड़ाई बीड़ा द्वारा सिर्फ तीन मीटर बनाई गई है और कागजों में देखा जाए तो उसकी चौड़ाई 18 मी दिखाई गई है अगर वह रोड चौड़ी हो जाती है तो गाड़ियों का आना जाना आसान हो जाएगा क्योंकि यह बाईपास बंद होने की वजह से भिवाड़ी धारूहेड़ा की जनता को आने-जाने का विकल्प रास्ता भी है जो बीड़ा भिवाड़ी को चौड़ा जरूर करना चाहिए इस समस्या को सुनने पर विधायक महंत बालक नाथ ने विश्वास दिलाया कि अगली बीड़ा मीटिंग में इस लिंक रोड को चौड़ा करने के ऊपर प्रयास किया जाएगा और जल्द बनाए जाने पर कोशिश की जाएगी ताकि जनता को आने जाने में राहत मिले! इस दौरान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना, अलवर उत्तर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अभय भूरा, महामंत्री राहुल राजपूत, जिला मंत्री कंचन तिवारी, होराम प्रधान, सुभाष जोशी, मनजीत सिंह, संजय करहाना, श्योराज दायमा, गगन तंवर, वीर सिंह, सुजीत पांडे सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे!

Subscribe to my channel


