देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

दो अलग अलग घटनाओं में दो मोटर साइकिल सवार घायल डायल-112 बनी देव दूत

कोढ़नपुरवा रोड व भिलसाय क्षेत्र में दुर्घटनाएं, एफआरवी टीम ने घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

रिपोर्टर=रितेश अग्रवाल

*दो अलग अलग घटनाओं में दो मोटर साइकिल सवार घायल डायल-112 बनी देव दूत*

*कोढ़नपुरवा रोड व भिलसाय क्षेत्र में दुर्घटनाएं, एफआरवी टीम ने घायलों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल*

देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में डायल-112 बने देव दूत हादसों में घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

पहली घटना कोढ़नपुरवा रोड की है, जहां गढ़ीपड़रिया निवासी सुनील कुशवाहा (उम्र 25 वर्ष), पिता रामरतन कुशवाहा,एक मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 के एफआरवी वाहन क्रमांक 09 पर तैनात प्रधान आरक्षक के.पी. सिंह यादव एवं पायलट नरेंद्र कुमार अहिरवार तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को सुरक्षित रूप से देवेंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के अनुसार सुनील के पैर में गंभीर चोट आई है, जिसका उपचार किया जा रहा है। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

इस दुर्घटना में अजयगढ़ निवासी रामानुरागी (उम्र 19 वर्ष), पिता जयप्रकाश, द्वारा मोटरसाइकिल चलाते समय टक्कर होना बताया गया है।

वहीं दूसरी घटना में भिलसाय निवासी विक्रम सिंह घोष, पिता श्रीराम घोष, को एक अज्ञात कार ने कट मार दिया, जिससे उन्हें भी पैर में चोट आई। डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए विक्रम सिंह को भी देवेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।

स्थानीय नागरिकों ने डायल-112 की त्वरित सेवा और एफआरवी टीम की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंची पुलिस सहायता ने घायलों को शीघ्र इलाज दिलाकर राहत प्रदान की।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button