उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
कड़ाके की ठंड में योग से दूर करें नसों और मांसपेशियों की अकड़न – ओम प्रकाश आर्य

कड़ाके की ठंड में योग से दूर करें नसों और मांसपेशियों की अकड़न – ओम प्रकाश आर्य
बस्ती, 10 जनवरी।
राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के बहुउद्देशीय हाल में चल रही निःशुल्क योग कक्षा में कड़ाके की ठंड के बावजूद साधकों का उत्साह कम नहीं हुआ है। बड़ी संख्या में लोग नियमित रूप से योग अभ्यास कर रहे हैं।
यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य, जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने बताया कि ठंड के मौसम में शरीर की नसों और मांसपेशियों में अकड़न आ जाती है, जिसे नियमित योगाभ्यास और व्यायाम से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मौसम के अनुसार आहार-विहार अपनाते हुए योगासनों, प्राणायाम और व्यायाम के क्रम में परिवर्तन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
पतंजलि योग समिति के संरक्षक एवं योग शिक्षक प्रशिक्षक डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि इस योग कक्षा में समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श और मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही लोगों को यज्ञ चिकित्सा के लाभों की भी जानकारी दी जाएगी।
सुभाष चन्द्र आर्य, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति बस्ती ने बताया कि योग शिक्षक जवाहर लाल, दीनानाथ शुक्ल और राम अचल चौरसिया साधकों को स्वयं भी योग शिक्षक बनकर समाज सेवा करने की प्रेरणा दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन से कई साधक योग शिक्षक बन चुके हैं और आम जनता को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने जानकारी दी कि आगामी कार्यक्रमों में साधकों को यज्ञ चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा अष्टांग योग का विधिवत पाठ भी पढ़ाया जाएगा।
इस योग शिविर से क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel


