उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

बस्ती में कृषि विज्ञान केंद्र ने मशरूम उत्पादन पर पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण सम्पन्न किया

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 09 जनवरी 2026: आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती पर पांच दिवसीय रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम (5 से 9 जनवरी 2026) का समापन हुआ। प्रशिक्षण का विषय था “मशरूम उत्पादन तकनीक”, जिसमें जनपद के विभिन्न विकासखंडों के 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

अधिकारिक कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राज मंगल चौधरी ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने और युवाओं, किसानों एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. पी. के. मिश्रा ने बताया कि मशरूम उत्पादन कम पूंजी, कम स्थान और कम समय में अधिक लाभ देने वाला अत्यंत संभावनाशील उद्यम है। बदलती खान-पान की आदतों और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है।

डॉ. प्रेम शंकर, कोर्स कोऑर्डिनेटर/पौध सुरक्षा वैज्ञानिक ने प्रतिभागियों को रोग प्रबंधन, स्वच्छता और वैज्ञानिक सावधानियों पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि उत्पादन की सफलता के लिए स्वच्छ वातावरण, शुद्ध स्पॉन, उचित तापमान और नमी का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. वी. बी. सिंह, पादप प्रजनन एवं अनुवांशिकी वैज्ञानिक ने उन्नत और शुद्ध किस्मों के स्पॉन के चयन और वैज्ञानिक विधि अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाणित स्रोत से ही स्पॉन प्राप्त करने और समूह बनाकर कार्य करने की सलाह दी।

डॉ. अंजलि वर्मा, गृह विज्ञान वैज्ञानिक ने मशरूम को आयवर्धन एवं पोषण सुरक्षा के लिए उपयोगी बताते हुए घरेलू स्तर पर मूल्य संवर्धन और व्यंजन निर्माण की जानकारी दी।

शस्य वैज्ञानिक हरिओम मिश्रा ने फसल विविधीकरण और कृषि अपशिष्टों का उपयोग कर कम लागत में मशरूम उत्पादन की संभावना पर प्रकाश डाला।

अंत में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र और फल-सब्जी पौध वितरित किए गए। यह कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरक उदाहरण साबित होगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button