बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र, बालोतरा द्वारा आज कंबल वितरण प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजकीय जिला नाहटा अस्पताल के लेडीज वार्ड एवं चिल्ड्रन वार्ड में 51 कंबल भेंट किए गए। यह सेवा कार्य कड़ाके की ठंड से जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।
यह कंबल वितरण स्वर्गीय श्रीमती मोनिका देवी धर्मपत्नी जितेंद्र कुमार नाहटा की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिवार की ओर से किया गया। इस पुनीत कार्य में नाहटा परिवार के भंवरलाल जी, दिनेश कुमार जी, तरुण कुमार जी एवं जितेंद्र कुमार जी नाहटा का विशेष योगदान रहा।
केंद्र सचिव सुरेश कुमार गोठी ने बताया कि इस कार्यक्रम में पवन नाहटा, अशोक चोपड़ा, सुरेश गोठी, दलपत जैन, प्रवीण भंसाली, कांतिलाल ढेलडिया, स्वरूप चोपड़ा, उमाशंकर टिंबरेवाल, सतीश लुनिया, सुरेश कुमार पुगलिया, जयंतीलाल हुंडिया, अनिल दांती सहित अनेक वीर सदस्य उपस्थित रहे। वहीं नाहटा हॉस्पिटल के डॉ. राकेश ओस्तवाल, डॉ. राजू राम जांगिड़, डॉ. रामनिवास विश्नोई, किशन लाल आदि की भी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर केंद्र के संरक्षक पवन नाहटा, अध्यक्ष अशोक चोपड़ा एवं सभी वीर सदस्यों ने नाहटा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।