रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75
जनपद खीरी दिनांक 09.01.2026
*थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।*
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में आज दिनांक 09.01.2026 को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा, स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 007/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट से संबंधित 03 नफर वांछित अभियुक्त/ अभियुक्ता 1. अजय कुमार पुत्र चुन्नीलाल उम्र करीब 28 वर्ष 2. अवधेश कुमार उर्फ आशीष पुत्र चुन्नीलाल उम्र करीब 22 वर्ष 3. रामश्री पत्नी चुन्नीलाल उम्र करीब 46 वर्ष नि0गण ग्राम शहाबुद्दीनपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त/अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण-*
1.अजय कुमार पुत्र चुन्नीलाल उम्र करीब 28 वर्ष ,नि0 ग्राम शहाबुद्दीनपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी
2. अवधेश कुमार उर्फ आशीष पुत्र चुन्नीलाल उम्र करीब 22 वर्ष ,नि0 ग्राम शहाबुद्दीनपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी
3. रामश्री पत्नी चुन्नीलाल उम्र करीब 46 वर्ष ,नि0 ग्राम शहाबुद्दीनपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी