देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशव्यापार
धान खरीदी केंद्र कृषि उपज मंडी देवेंद्रनगर में परिवहन की कमी से किसान परेशान

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*धान खरीदी केंद्र कृषि उपज मंडी देवेंद्रनगर में परिवहन की कमी से किसान परेशान*
: शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया जारी है, लेकिन कृषि उपज मंडी देवेंद्रनगर स्थित जवाहर सहकारी विपणन समिति के धान खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाएं चरमराती नजर आ रही हैं। धान का समय पर परिवहन न होने से केंद्र परिसर में अव्यवस्था फैल गई है, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं इस वर्ष ठंड अधिक होने से किसान धान की बेच के लिए पड़े हुए।जवाहर सहकारी विपणन समिति धान खरीदी केंद्र के शाखा प्रबंधक रामदुलारे पटेल ने बुधवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अब तक केंद्र में 845 किसानों से 53,816 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि इनमें से 33,060 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका है,जबकि 20,756 क्विंटल धान अभी भी केंद्र में परिवहन के अभाव में जमा पड़ा हुआ है।
शाखा प्रबंधक रामदुलारे पटेल ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण धान उठाव प्रभावित हो रहा है, जिससे खरीदी केंद्र में जगह की कमी, धान के ढेर और किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
धान का उठाव धीमा होने से कई किसान घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। वहीं, खुले में रखे धान के खराब होने के आसार है। किसानों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करे, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते परिवहन की व्यवस्था सुधार पाएगा या किसानों की परेशानी यूं ही बढ़ती रहेगी?

Subscribe to my channel


