पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

विरोधियों द्वारा की जा रही झूठी शिकायत से दिया सरपंच काम होने के बावजूद परेशान

लोकेशन=पन्ना मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*विरोधियों द्वारा की जा रही झूठी शिकायत से दिया सरपंच काम होने के बावजूद परेशान*

ग्राम पंचायत दिया में कराए गए सभी कार्य मौके पर मौजूद,सरपंच का कहना है कि जो बालवीर शिकायत कर रहे हैं उनका मुर्गी सेट आया था तो वह कह रहे कि हमको बनाना ना पड़े और हमारे पैसा निकाल कर के दे दिए जाएं हम लोगों के द्वारा ऐसा नहीं किया गया तो वह लोग हमारी शिकायतें कर रहे हैं

पन्ना ग्राम पंचायत दिया के सरपंच राम शिरोमणि सिंह लोधी ने उनके विरुद्ध लगातार की जा रही झूठीशिकायतों को राजनीतिक दुर्भावना और साजिश बताते हुए कहा कि बीते कई वर्षों से कुछ लोग हर दो-चार महीने में कलेक्टर,जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से उनकी शिकायत करते आ रहे हैं।पूर्व में भी जनपद पंचायत में इस प्रकार की शिकायते की गई जिसकी जांच हुई और शिकायतें निराधार पाई गई थी ।

सरपंच ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे गारंटी के साथ कहते हैं कि उनके कार्यकाल में कराए गए सभी विकास कार्य जमीन पर मौजूद हैं और काम से पहले तथा काम के बाद की फोटो उपलब्ध हैं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया कि वे स्वयं मौके पर आकर निरीक्षण कर शिकायतकर्ता के ऊपर कार्यवाही करे।

वृक्षारोपण को लेकर हो रही शिकायतों पर सरपंच ने कहा कि लगाए गए पौधे आज 15–15 फीट ऊंचे पेड़ बन चुके हैं, जिन्हें उन्होंने स्वयं लगवाया, सिंचाई करवाई और मजदूरों से देखरेख कराई। पंचायत भवन के सामने बनाए गए परकुलेशन टैंक, तथा पंचायत भवन के आगे-पीछे पूरे क्षेत्र में मिट्टी भराव कर जलभराव की समस्या को समाप्त किया गया।

बाइट=

*श्री राम शिरोमणि सिंह लोधी दिया सरपंच*

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button