ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के जलभराव संकट को लेकर सर्व समाज महापंचायत की पहल, दिल्ली में दो राज्यों के बीच शिखर बैठक आज

 ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

भिवाड़ी में लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान को लेकर सर्व समाज महापंचायत के आह्वान पर एक महत्वपूर्ण शिखर बैठक आज दिल्ली में आयोजित की जा रही है। यह बैठक दो राज्यों के बीच आपसी समन्वय एवं सहयोग से समस्या के समाधान की दिशा में एक ठोस पहल मानी जा रही है।

माननीय अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी के सतत प्रयासों से यह बैठक संभव हो सकी है। महापंचायत को आशा है कि इन प्रयासों से न केवल भिवाड़ी, बल्कि आसपास के औद्योगिक व आवासीय क्षेत्रों धारुहेड़ा और रेवाड़ी को भी जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

इसी क्रम में सर्व समाज महापंचायत द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक समरसता के संदेश के साथ बाबा मोहनराम मंदिर, शेरपुर में विशेष हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हवन के माध्यम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, पर्यावरण संतुलन तथा जलभराव की समस्या के शीघ्र समाधान के लिए प्रार्थना की जाएगी।

महापंचायत के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से इस पहल में सहयोग करने और कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है। यह प्रयास जनहित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में भिवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button