देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
(AI) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जीवन के लिए वरदान या अभिशाप विषय पर अंतर महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा महाविद्यालय स्तर की अंतर महाविद्यालय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं आशु भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “(AI) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जीवन के लिए वरदान या अभिशाप” रखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद एवं समाजसेवी गजेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जीवन को आसान बना रहा है, लेकिन इसके दुरुपयोग से उत्पन्न चुनौतियों पर भी गंभीर मंथन आवश्यक है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद अशोक सोनी, अप्रितम क्लब अध्यक्ष एम. पी. अग्निहोत्री, राजकुमारी व्यास, निर्णायक मंडल के सदस्य विपिन जैन, रफी अहमद, मनोज जाखड़ एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश खत्री द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संपर्क संयोजक लीला कृष्ण चावला एवं पर्यावरण संयोजक कौशलेश गोस्वामी के नेतृत्व में सभी अतिथियों का ओपरना पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
विशिष्ट अतिथि अशोक सोनी एवं परिषद सचिव विक्रांत कच्छावा ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में बीकानेर के 8 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर, बीकानेर की वंशिका मेघवाल, चंचल शर्मा एवं सुमित नायक की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर श्री नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय के चेतन सैनी, ज्योति उपाध्याय एवं वीणा सुथार रहे। महिला सहभागिता विभाग से रश्मि कल्ला एवं जय भीम संस्थान के व्यवस्थापक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर विजय कपूर एवं मातृशक्ति चाँद खाँ ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
निर्णायक मंडल के सदस्य विपिन जैन, रफी अहमद एवं मनोज जाखड़ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार रखते हुए प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


