बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा कमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन की एक गरिमामयी एवं सार्थक बैठक रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में सिल्वर एलीट रेस्टोरेंट, बालोतरा में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का वातावरण आत्मीय, विचारोत्तेजक और व्यावसायिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। सचिव राजेश बंसल ने बताया कि बैठक में कर-प्रणाली से जुड़े समसामयिक विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ तथा बार एसोसिएशन की भावी कार्ययोजना (Future Roadmap) को लेकर उपयोगी संवाद स्थापित किए गए। बदलते कर कानूनों, व्यावहारिक चुनौतियों और प्रोफेशनल एकजुटता पर सदस्यों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए—कुल मिलाकर यह बैठक “अनुभव और नवाचार” का सुंदर संगम रही।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जीएसटी के प्रावधानों के अंतर्गत सरकार के नियमों की प्रति पालना में बार को सक्रिय रूप से सकारात्मक कार्य करने के साथ ही एवं विभाग के साथ में करदाताओं के संबंधित विषयों पर भी समय-समय वार्ता करने की बात रखी।

 पूर्व अध्यक्ष सीए अशोक बंसल,

 उपाध्यक्ष सीए पवन गर्ग,

कोषाध्यक्ष अश्विनी खत्री, अमृतलाल राठी सहित सदस्यों

की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को दिशा और मजबूती प्रदान करते हुए कहा कि टेक्स के नियम बदलते रहें, पर प्रोफेशन की गरिमा सतत बनी रहेगी।

बैठक में उपस्थित अन्य सम्मानित सदस्यों में नीरज गोयल, संजय सिंघल, नरेंद्र चौधरी, रामकुमार सिंघल, अभिषेक गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, हसमुख गोगर, विजय वडेरा, आयुष गुप्ता, आशीष गुप्ता, टिकम कुमावत, कैलाश वैष्णव एवं शंकर पटेल शामिल रहे।

बैठक का समापन आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ इस प्रोफेशनल मिलन को और भी यादगार बना दिया।

यह बैठक न केवल विचारों का आदान-प्रदान थी, बल्कि यह संदेश भी कि बालोतरा का कर-समुदाय परंपरा की जड़ों के साथ, भविष्य की ओर आत्मविश्वास से अग्रसर है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button