उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीविश्व

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में करणी सेना का जोरदार प्रदर्शन

 

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी।

दिनांक 03 जनवरी 2026 को करणी सेना लखीमपुर खीरी द्वारा बांग्लादेश में हो रहे निर्दोष हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा। यह प्रदर्शन करणी सेना के जिला अध्यक्ष विक्रम मौर्य के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा

प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के जिला वरिष्ठ दिवाकर मिश्रा (उपाध्यक्ष), जिला मीडिया प्रभारी शिवांत शुक्ला, मुख्य सलाहकार विचित्र गुप्ता सहित भारी संख्या में करणी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अत्याचारों को तत्काल रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारियों द्वारा “जय भवानी, जय मां करणी” के गगनभेदी जयघोष लगाए गए, जिससे वातावरण राष्ट्रभक्ति और आक्रोश से भर गया।

प्रदर्शन के उपरांत करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन लखीमपुर सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (SHO) को सौंपा और केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने हेतु कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग की।

करणी सेना के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अत्याचार बंद नहीं हुए तो संगठन भविष्य में और अधिक व्यापक आंदोलन करेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button