उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
आर्य समाज बस्ती का चरित्र निर्माण शिविर सम्पन्न, आर्य वीरांगनाओं ने आत्मरक्षा व योग प्रदर्शन से मोहा मन

बस्ती 3जनवरी।
आर्य समाज और आर्य वीर दल बस्ती द्वारा स्वामी दयानन्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरतीहट्टा में आयोजित चरित्र निर्माण शिविर के समापन के अवसर पर आर्य वीरांगनाओं द्वारा प्रशिक्षिकाओं राधा आर्य और शालू आर्य के सानिध्य में आत्मरक्षार्थ लाठी, जूडो कराटे, त्रिदेश मुष्टि प्रहार, अर्द्धमुष्टि प्रहार, हस्ततल प्रहार आदि का प्रदर्शन कर लोगों को वीर नारियों का दर्शन कराया। योगासनों एवं व्यायामों के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्तूप, मानव पुल एवं हिमालय सहित दर्जन भर दृश्यों का प्रदर्शन किया। शिविर में दृष्टि मोदनवाल, अर्पिता और भव्या यादव को क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आराध्या गुप्ता को विशिष्ट स्थान प्राप्त किया। शिविर इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त शारीरिक, मानसिक और आत्मिक ऊर्जा को अपनी उन्नति के लगाकर बेटियां राष्ट्र के लिए अपना सर्वोत्तम प्रदान करेंगी ऐसा मुझे विश्वास है। आर्य वीरांगना दल निश्चित रूप से ऐसी ही पौध तैयार कर रहा है। आर्य वीर दल शस्त्र का प्रयोग शास्त्र के अनुसार ही करता है इसके माध्यम से हमारे देश का युवा अपने राष्ट्र को निरन्तर रक्षित करता रहता है। विशिष्ट अतिथि डॉ रीना पाठक प्राचार्या शिवर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती ने कहा कि क्रान्ति केवल देश की सुरक्षा के लिए ही नहीं होती बल्कि विचारों की सुरक्षा के लिए भी करनी होती है जो एक संस्कारित युवा शक्ति ही कर सकती है। बालिकाएं राष्ट्र की अमूल्य निधि होती हैं इनका संरक्षण माता पिता और आचार्य के माध्यम से होता है। उत्तम संस्कारवान माता-पिता ही अपने बच्चों को सक्षम गुरू के हाथों में सौंप पाते है जिससे उनका अतुलनीय निर्माण हो पाता है। इससे पूर्व अतिथियों को प्रशिक्षिका राधा और शालू आर्य द्वारा परेड निरीक्षण कराया गया तथा मार्च पास करते हुए आर्य वीरांगनाओं को सलामी दी गयी। अन्य प्रमुख अतिथियों का तिलक और ओम पट्टिका से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ ईश वन्दना और दीप प्रज्वलन से किया गया। इसके पश्चात प्रशिक्षिकाओं के नेतृत्व में आर्य वीरांगनओं द्वारा प्रस्तुत संगीतमय सर्वांग सुन्दर व्यायाम, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार देखकर उपस्थित अभिभावक एवं अन्य गणमान्य गदगद हो रहे थे वहीं युवा नई चेतना प्राप्त कर रहे थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आदित्य नारायण गिरि ने कहा कि आज घर-घर में आर्य वीरों की आवश्यकता है। ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि आर्य वीर अपने देश के साथ कभी धोखा नहीं कर सकता समाज के साथ गद्दारी नहीं कर सकता। इतिहास साक्षी है कि जब-जब राष्ट्र पर कोई संकट आया है तब-तब आर्य वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश को बचाया है। योग प्रशिक्षिका संगीता यादव ने अपेक्षा की कि इस शिविर को ब्लाक स्तर के विद्यालयों में गैर आवासीय रूप से लगाया जाय। तभी गाॅव-गाॅव से चरित्रवान नागरिक निकल सकेंगे। शिविराध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार ही बनने दें साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों को आर्य वीर दल के चरित्र निर्माण शिविर में अवश्य भेजें तभी उनका निर्माण सम्भव है। आर्य वीरांगना दल की संरक्षिका डॉ कमलेश पाण्डेय ने कहा की नारी शक्ति अपने में राष्ट्र निर्माण की शक्ति रखती है। हमारी बेटियों में उस शक्ति के जागरण के लिए पूरे जिले में ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिससे चरित्रवान व सशक्त भारत का निर्माण किया जा सके। हरिहर मुनि ने बताया कि बेटियों को शक्तिमान व सशक्त बनाने के लिए संगठन हर सम्भव प्रयास करेगा। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अतिथियों को वैदिक साहित्य भेंट किया गया। इस अवसर पर दिनेश मौर्य, नीतीश कुमार , अरविन्द श्रीवास्तव, अनूप कुमार त्रिपाठी, शिवांगी, ज्योति पूजा साहनी, अंशिका पाण्डेय स्वप्नल महक अनीशा मिश्रा,संगीता यादव, डॉ नवीन सिंह, भवानी प्रसाद शुक्ल, हरिकेश जी, हरिहर मुनि वानप्रस्थी, देवव्रत आर्य, प्रमोद गुप्ता, राम मोहन पाल, संतोष पाण्डेय, रविन्द्र पाल, मनु गोयल, बृहस्पति पाण्डेय, सूर्य कुमार शुक्ल, सुनील गुप्ता अशोक मिश्र, उदयभान आर्य, आयुष श्रीवास्तव, गणेश आर्य, बिंदेश यादव, गोपेश्वर त्रिपाठी आदि ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की।
गरुण ध्वज पाण्डेय


Subscribe to my channel


