बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
मेवानगर में स्वामी लूम्बनाथ जी धूणा एवं धारू मेघ समाधि स्थल परिसर में बैनर का विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
स्वामी लूम्बनाथ जी के धूणा एवं धारू मेघ समाधि स्थल, मेवानगर के पावन परिसर में गादीपति हीरा नाथ जी महाराज के सानिध्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिसर में निर्माणाधीन बाबा रामदेव जी, माया मेघ एवं डाली बाई के मंदिर के बैनर का विधिवत विमोचन किया गया।
ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष खीमाराम परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैनर विमोचन कार्यक्रम ट्रस्ट मंडल के संरक्षक सागरमल सोलंकी, मेघवाल समाज के पूर्व महासचिव गोविंद मेघवाल, को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी बालोतरा के संचालक बाबूलाल नामा (बालोतरा) तथा पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा-बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गादीपति हीरा नाथ जी महाराज ने उपस्थित ट्रस्ट मंडल के सदस्यों, पदाधिकारियों एवं भामाशाहगणों से मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए सहयोग बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही मंदिर निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में ट्रस्ट मंडल के कोषाध्यक्ष वीराराम परिहार, सदस्य तेजाराम पुचल, मोहनलाल थापन, मसराराम सिणली, चंपालाल खेड़, भैराराम कितपाला, खेताराम दुधवा, मूलाराम तिलवाड़ा, पूर्व अध्यक्ष अमराराम राठौड़, गुलाबाराम सोढ़ा, बस्तीराम जसोल, भंवरलाल सोलंकी, गोबरराम बुडीवाड़ा, शंकरराम वरिया, राणाराम खेड़, पदमाराम भाटी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष खीमाराम परमार ने सभी आगंतुक अतिथियों, भामाशाहों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


