उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत के मतदाता सूची में मनमानी का आरोपः सौंपा ज्ञापन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। दुबौलिया विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर लाद के नागरिकों ने कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि मतदाता सूची को शुद्ध कराया जाय।

पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत रानीपुर लाद की पंचायत निर्वाचक सूची तैयार करने में बीएलओ द्वारा घोर अनियमितता बरती गयी है। जो मतदाता गांव में रहते है उनका भी लगभग 400 लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा गया है तथा जो मतदातां वयस्क है परन्तु बीएलओ के पक्ष में नहीं रहते है उनका भी नाम मतदाता सूची से काटा गया है। बीएलओ प्रधान प्रतिनिधि के सगे पट्टीदार है इस कारण से वे मनमानी कर रहे हैं। मांग किया कि मतदाता सूची में पात्र लोगों का नाम कटने न पाये।

ज्ञापन देने वालों में भानु प्रताप सिंह, विपुल कुमार सिंह, अभिनव सिंह, आनन्द सिंह, माधुरी सिंह, धु्रपराज, हरिबख्श सिंह, अभिषेक कुमार, रवि प्रकाश सिंह, शंकर सिंह, अमर मौर्य, अजय सिंह, भगवत सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान राकेश सिंह, अंशुल सिंह, अंजू सिंह, अंकित प्रताप सिंह, राकेश सिंह, सोनू सिंह, विजय सिंह, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button