LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

SAFEMA के तहत कुख्यात नशा तस्कर की संपत्ति जब्त, पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ | 02 जनवरी 2026

नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला पुलिस पुंछ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (फॉरफीचर ऑफ प्रॉपर्टी) एक्ट – SAFEMA के तहत कुख्यात नशा तस्कर की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई को सक्षम प्राधिकारी द्वारा पुष्टि प्रदान की गई है।

जानकारी के अनुसार, जब्त की गई संपत्ति सज्जाद हुसैन शाह पुत्र सरफराज हुसैन शाह, निवासी पोठा, तहसील सुरनकोट, जिला पुंछ की है। आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

जब्त की गई संपत्ति एक आवासीय मकान है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। उक्त संपत्ति को पहले थाना सुरनकोट पुलिस द्वारा सीज/फ्रीज किया गया था, जिसे अब सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद SAFEMA के तहत विधिवत जब्ती के लिए पुष्टि मिल गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी वर्तमान में PIT-NDPS अधिनियम के तहत जिला जेल उधमपुर में निरुद्ध है।

जिला पुलिस पुंछ ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी और उससे जुड़े नार्को-टेरर नेटवर्क के खिलाफ आगे भी सख्त और निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर ऐसे अपराधियों की कमर तोड़ने का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button