उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 02 जनवरी 2026 (सू.वि.)।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने कहा कि “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” के मूल मंत्र को अपनाकर ही दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
प्रधानाचार्य ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से बचने तथा नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना जीवन बचाने के समान है और यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विद्यालय के सड़क सुरक्षा नोडल शिक्षक अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे और जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Subscribe to my channel


