बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री ओसवाल समाज बालोतरा की असाधारण सभा 17 जनवरी को, 139 सदस्यों के हस्ताक्षर पर बुलाई गई बैठक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

श्री ओसवाल समाज बालोतरा के सभी सदस्यों को सूचित किया गया है कि समाज के विधान की धारा 7 की उपधारा (8) के अनुसार यदि 71 सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र प्रस्तुत किया जाता है, तो श्री संघ सभा का अधिवेशन 21 दिन की अवधि में बुलाना अनिवार्य होता है। यदि निर्धारित अवधि में अधिवेशन आमंत्रित नहीं किया जाता है, तो अवधि समाप्त होने के पश्चात प्रार्थियों के मुखिया द्वारा अधिवेशन आमंत्रित किए जाने का अधिकार प्राप्त होता है।

इसी प्रावधान के तहत समाज के 139 सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित पत्र दिनांक 06 दिसंबर 2025 को प्रस्तुत किया गया था, जिसकी वैधानिक अवधि 28 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद समाज अध्यक्ष द्वारा असाधारण सभा का आयोजन नहीं किया गया।

अध्यक्ष द्वारा सूचना रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण यह सूचना समाचार पत्र के माध्यम से प्रकाशित कराई गई है। ऐसे में 139 सदस्यों के हस्ताक्षरित पत्र के आधार पर असाधारण श्री संघ सभा का आयोजन किया जा रहा है।

यह सभा दिनांक 17 जनवरी 2026 (माह वदी 14), शनिवार को दोपहर 02:43 बजे

स्थान — श्री ओसवाल समाज भवन, महावीर चौक (जूना कोट), बालोतरा में आयोजित की जाएगी।

सभा का प्रस्तावित एजेंडा:

139 सदस्यों के हस्ताक्षरित पत्र का प्रत्युत्तर नहीं देने एवं उसे फाइल में दर्ज न करने के संबंध में।

विधान के विपरीत कार्यकारिणी सभा का कार्यकाल दो बार बढ़ाने के विषय में।

सूचना रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराने के संबंध में।

अन्य विषय, अध्यक्ष की अनुमति से।

इस संबंध में जानकारी बाबूलाल पुत्र बच्छराजजी कटारिया सिंघवी (चौकसी) द्वारा दी गई है, जो 139 सदस्यों के हस्ताक्षरित पत्र के आधार पर सभा आमंत्रित कर रहे हैं।

मोबाइल नंबर: 9242466318

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button