उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
शीतलहर के बीच मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 02 जनवरी 2026 (सूचना विभाग):
जनपद में पड़ रही शीतलहर के दृष्टिगत मंडलायुक्त अखिलेश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निशा सिंह ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान कटेश्वर पार्क, अस्पताल चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में लगभग 20 असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए।
कंबल वितरण के दौरान मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को राहत पहुंचाना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोग आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।
इस अवसर पर स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और मंडलायुक्त दंपति की इस मानवीय पहल की सराहना की। लोगों ने इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Subscribe to my channel


