खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अर्ध-नग्न होकर धरने पर बैठा प्रशासनिक अधिकारी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल जिला कलेक्टर के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी अचानक अर्ध-नग्न होकर धरने पर बैठ गया. कलेक्टरेट जैसे प्रशासनिक केंद्र पर हुई इस घटना से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई. अधिकारी, कर्मचारी और आमजन यह देखकर हैरान रह गए कि आखिर एक प्रशासनिक अधिकारी ने ऐसा कदम क्यों उठाया. इस घटना को देखते हुए अतरिक्त जिला कलेक्टर ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गईं.
जीवन में पहले किए गए गलत कार्यों के प्रायश्चित के लिए बैठे
कलेक्टर कार्यालय के बाहर अर्ध-नग्न अवस्था में बैठे प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी पहचान जितेंद्र शर्मा के रूप में बताई. मीडिया से बातचीत में जितेंद्र शर्मा ने कहा कि मेरा पद प्रशासनिक अधिकारी का जिला कार्यालय में हैं जो कि मेरे से दुर्भावना पूर्ण कभी तहसील कार्यालय खैरथल में कभी तहसील कार्यालय किशनगढ़ बास में तथा हाल एसडीएम कार्यालय किशनगढ़ बास में ड्यूटी पर तैनात है इस तरह से धरने पर बैठे हैं. कर्मचारी के इस बयान ने पूरे मामले को और भी रहस्यमय और चौंकाने वाला बना दिया. कलेक्टरेट परिसर में कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई.
पुलिस ने कर्मचारी को किया गिरफ्तार
वही पुलिस ने कर्मचारी को न्यूसेंस फैलाने के आरोप में हिरासत में लिया और उसे थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ कर शांती भंग में बंद कर तहसील खैरथल में तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत दी गई पूरे मामले पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल सिंह जाट ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र शर्मा की ड्यूटी किशनगढ़ बास एसडीएम ऑफिस में लगी हुई है.
बिना सूचना पहुंचा था कलेक्टर
उन्होंने कहा कि कर्मचारी बिना सूचना के खैरथल जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और कार्यालय परिसर के बाहर कपड़े उतारकर बैठ गया. अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि इस तरह का कार्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
Subscribe to my channel


