बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह कालूड़ी को जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाएँ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी व्यक्तित्व एवं कुशल संगठनकर्ता, आदरणीय जिला उपाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह कालूड़ी को उनके जन्मदिन के अवसर पर आज उनके निवास पर भेंट कर पुष्पहार पहनाकर आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री गोविन्द सिंह कालूड़ी का जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण, संगठन के प्रति निष्ठा एवं कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह भाजपा को निरंतर मजबूती प्रदान करता है। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को सदैव नई ऊर्जा और दिशा मिलती रही है।
जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की गई। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें बधाइयाँ दीं।

Subscribe to my channel


