अपराधउत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

अपमानजनक टिप्पणी से आक्रोशित ब्राम्हण समाज, दोषी की गिरफ्तारी की मांग

डीएम और एसपी को सौंपा गया ज्ञापन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती।

भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन द्वारा ब्राम्हण समाज के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने से जनपद में आक्रोश का माहौल बन गया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय एवं जिलाध्यक्ष नवीन दूबे के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और ब्राम्हण समाज के लोग कोतवाली पहुंचे।

आक्रोशित लोगों ने आर.के. आरतियन के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने तथा तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने मामले में मुकदमा दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके उपरांत राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस दौरान ब्राम्हण समाज के अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व बस्ती का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।

राष्ट्रीय ब्राम्हण महासभा के जिला महामंत्री संजय कुमार शुक्ल, धीरेन्द्र पाण्डेय ‘लल्लू’, अंकित त्रिपाठी, अशोक मिश्र और विकास उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो ब्राम्हण समाज आंदोलन को बाध्य होगा।

सवर्ण आर्मी के अध्यक्ष अनिल मिश्र, विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, करणी सेना के पूर्वांचल प्रवक्ता रोलू सिंह एवं जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह श्रीनेत ने भी ब्राम्हण समाज का समर्थन करते हुए कहा कि समाज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली में तहरीर देने और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के दौरान देवी दयाल पाण्डेय, रवि शुक्ल, उपेन्द्र शुक्ल, अजय पाण्डेय, अतुल पाण्डेय ‘मोनू’, राहुल शुक्ल, सौरभ दूबे, विवेक मिश्र, उदय पाण्डेय, प्रियांक शुक्ल, राजन तिवारी, आकाश पाण्डेय, अर्चित तिवारी, सचिन पाण्डेय, दिनेश तिवारी, विपिन शुक्ल, शिवम तिवारी, सुन्दरम शुक्ल, सुधांशु त्रिपाठी, सन्तोष शुक्ल, अनिल पाण्डेय, सुधांशु पाठक, उत्कर्ष शुक्ल, राम कृष्ण, मोनू दूबे, शानू पाठक, नितिन मिश्र, अमरेश पाण्डेय, सच्चिदा पाण्डेय, विकास तिवारी, रमन पाण्डेय सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button