उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अटल जी ने देश को परमाणु सम्पन्न बनाया – जगदम्बिका पाल

भारतीय राजनीति के युग पुरुष हैं अटल जी – संजय प्रताप जायसवाल अटल स्मृति सम्मेलन में उनके योगदान पर हुई व्यापक चर्चा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती।

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर मंगलवार को विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर के ब्लॉक सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल एवं पूर्व प्रत्याशी संगीता जायसवाल के संयोजन में किया गया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाकर विश्व पटल पर भारत की सशक्त पहचान स्थापित की। वे राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने स्वतंत्र भारत में विकसित भाजपा और सशक्त भारत का सपना देखा। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के माध्यम से सड़क परिवहन के क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार कुंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल, प्रत्यूष विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यन्त विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रोली सिंह, आशा सिंह, सत्येंद्र शुक्ल ‘जिप्पी’, अभिनव उपाध्याय सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की छवि एक निर्विवाद, सरल और सर्वमान्य नेता की रही है। उनके कार्यकाल में देश में कई महत्वाकांक्षी विकास योजनाएं संचालित हुईं, जिससे भारत को नई दिशा मिली।

कार्यक्रम आयोजक एवं पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। उन्होंने राजनीति में शुचिता और संवाद की संस्कृति को मजबूत किया। अटल जी सदैव भारतीय राजनीति के युग पुरुष बने रहेंगे और नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

अटल स्मृति सम्मेलन में प्रमुख रूप से संयोजक राम नेवास गिरी, चंद्रभान गुप्ता, हरीश सिंह, लक्ष्मीकांत पांडेय, रजनीश चौधरी, कृपा शंकर श्रीवास्तव, इंद्रसेन उपाध्याय, रामउग्रह जायसवाल, मंडल अध्यक्ष श्यामनाथ चौधरी, अरविंद चौरसिया, राकेश उपाध्याय, अतुल यादव, सुजीत सोनी, मगन शुक्ल, राजू पांडेय, रवि सिंह, के.डी. पांडेय, विजय नारायण तिवारी, नितेश शर्मा, मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button