खेलदेशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम
किंग ऑफ द रिंग इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप’ में शानदार प्रदर्शन, कई पदक जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी।
नई दिल्ली के प्रतिष्ठित तालकटोरा स्टेडियम में दिनांक 28 दिसंबर 2025 को आयोजित ‘किंग ऑफ द रिंग इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप’ का आयोजन भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, कनाडा एवं यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों से आए लगभग 500 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा, तकनीकी दक्षता एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान की भिवाड़ी कराटे टीम ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए न केवल अपने शहर बल्कि पूरे प्रदेश का नाम गौरव के साथ रोशन किया। भिवाड़ी के खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अनेक पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में
स्वर्ण पदक — कनिष्क यादव एवं अक्षिता सिंह ने जीतकर टीम को सर्वोच्च सम्मान दिलाया।
रजत पदक — धैर्य यादव, लक्षित सिंह एवं अक्षरा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जित किया।
जबकि कांस्य पदक — गौरव जोशी, देवांश चौहान, समीक्षा सिंह, शकुंत, बालानेत्र, सुधान, एकांश यादव एवं विशाल सिंह ने जीतकर भिवाड़ी कराटे टीम की पदक तालिका को और सशक्त बनाया।
प्रतियोगिता से खिलाड़ियों की सफल एवं गौरवपूर्ण वापसी पर भिवाड़ी में उनके परिजनों, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा सभी खिलाड़ियों को फूल-मालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ बधाइयाँ दी गईं।
इस अवसर पर टीम के कोच हेमंत कुमार ने सभी खिलाड़ियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन न केवल खिलाड़ियों की असाधारण खेल प्रतिभा और आत्मअनुशासन को दर्शाता है, बल्कि कराटे जैसे अनुशासित खेल को जन-जन तक पहुँचाने एवं युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम भी सिद्ध हुआ है।
इस सफल आयोजन में खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचों, आयोजकों, निर्णायकों एवं सभी सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को इस यादगार और ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
*धन्यवाद* 🙏🏻
*कोच हेमंत कुमार*

Subscribe to my channel


