उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
भारतीय लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे अटल बिहारी वाजपेयी: अटल स्मृति सम्मेलन में हुआ विमर्श

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती: सोमवार को गनेशपुर कस्बे स्थित गोल्डेन मैरेज हाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, उनके आदर्श और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान पर विशेष विमर्श हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय लोकतंत्र के सजग प्रहरी और राष्ट्रीय अस्मिता के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा और अपने आदर्शों, नैतिकता और संवादशील राजनीति के माध्यम से देश को नई दिशा दी।
विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बृज बिहारी मिश्र ने कहा कि वाजपेयी जी दूरदर्शी राजनीतिज्ञ के साथ-साथ संवेदनशील कवि और कुशल प्रशासक भी थे। उनकी दूरदर्शी नीतियों ने ग्रामीण विकास, परमाणु शक्ति, अधोसंरचना और कूटनीति के क्षेत्र में देश को नई ऊँचाइयाँ दीं।
जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार और जिला मंत्री विनय यादव ने अटलजी की राजनीति में समावेश, सौहार्द और विकास के महत्व को रेखांकित करते हुए युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अटलजी के विचारों और सुशासन की परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। उन्होंने वाजपेयी जी के नेतृत्वकाल, पोखरण परमाणु परीक्षण, लाहौर बस यात्रा, कश्मीर नीति और ग्रामीण सड़कों के विकास में उनके योगदान को ऐतिहासिक करार दिया।
सम्मेलन का संचालन आलोक श्रीवास्तव ‘दीपू’ ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


