देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नव चयनित प्रतिभाओं का सम्मान समारोह शालू जी का तला के परिसर में आयोजित किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 

नव चयनित प्रतिभाओं का सम्मान समारोह शालू जी का तला के परिसर में आयोजित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी मोहब्बत राम पूनड ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हेमाराम विराच, समारोह अध्यक्षता पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं को तराशने की आवश्यकता है शिक्षित युवाओं को उचित मार्गदर्शन मिलने से प्रतिभाएं उच्च अध्ययन कर समाज और देश का नाम रोशन कर सकती है। इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगी पुलिस विभाग की परीक्षा में पांचवी रैंक प्राप्त करने वाले रवि प्रताप पुत्र महेंद्र कुमार पूनड तथा सरवन कुमार पुत्र चांदा राम परमार का विशिष्ट अतिथि गुलाब राम सोढ़ा जसोल, तथा सोहनलाल परिहार पाटोदी ने शाल ओढ़ाकर एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार, हेमाराम विराच, दिनेश कुमार, ललित परिहार,देराजराम, ग्राम विकास अधिकारी गिरधारी राम, पंकज कुमार, हीराराम, रुपाराम अध्यापक, दिलीप, ओम प्रकाश, खेमाराम, श्रीमती मरवो, विमला बृजवाल सामाजिक कार्यकर्ता सहित गण मान्य लोगों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नव चयनित पुलिस कांस्टेबल रवि प्रताप ने कहा कि वर्तमान में शिक्षित युवा कठिन परिश्रम करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करें जिससे समाज का विकास हो सके। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक कार्यकर्ता विमल बृजवाल ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button