खेलजयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
द ब्रेन पावर वार्षिक खेलउत्सव-2025-26 का आयोजन
पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के विकास के लिए है जरूरी: भूमिका शुक्ला

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (जयपुर)राजस्थान।
जयपुर। वाटिका स्थित द ब्रेन पावर स्कूल में रविवार दिनांक 28 दिसम्बर 2025 को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अण्डर-20 रग्बी टीम इंडिया की कप्तान भूमिका शुक्ला ने दीप प्रज्वलीत कर एवं मशाल जलाकर किया। तत्पश्चात विभिन्न हाऊस के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि अण्डर-20 रग्बी टीम इंडिया की कप्तान भूमिका शुक्ला ने कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है। पढ़ाई के साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी जरूरी है। इससे बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास बढ़ता है। साथ ही बौद्धिक क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है, उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यह उनके प्रदर्शन से झलक रहा है। आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए द ब्रेन पावर स्कूल के डायरेक्टर नवरतन साहू ने कहा कि द ब्रेन पावर स्कूल हमेंशा बच्चों के विकास में कटिबद्ध है। उन्हें शिक्षा के साथ संस्कार देना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पढाई, खेलकूद विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभा हर को निखारने का अवसर प्रदान किया जाता है। इस मौके पर शिवालिक हाऊस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया व बेस्ट हाउस इन स्पोर्ट्स की ट्रॉफी जीती। स्कूल की शिक्षकों और अभिभावकों के बीच रस्साकसी की प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें स्कूल की शिक्षिकाओं ने बाजी मारी | विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं बच्चों के माता-पिता समेत अन्य वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।
सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया
प्रतियोगिता के दौरान बच्चों के बीच 100 से 200 मीटर दौड़, हडल रेस लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्सा कस्सी, रिले रेस बोरा दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक आदि सभी खेल अलग-अलग आगे कैटेगरी में खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई तथा जीतने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।

Subscribe to my channel


