खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जसोल में डॉ. भीमराव अंबेडकर रात्रिकालीन क्रिकेट कप 2025 का भव्य शुभारम्भ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल।
मेघवाल समाज जसोल के तत्वावधान में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर रात्रिकालीन क्रिकेट कप 2025 का गुरुवार रात्रि को भव्य शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कुं. हरीशचंद्रसिंह जसोल एवं पूर्व मंत्री गोपाराम मेघवाल ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में कुं. हरीशचंद्रसिंह जसोल मुख्य अतिथि रहे, अध्यक्षता पूर्व मंत्री गोपाराम मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में जेतमाल सिंह राठौड़ (प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोल), भाजपा नेता उमेश सोनी, खीमाराम मेघवाल(अध्यक्ष,मेघ दारू समाधि स्थल मेवा नगर) ओमप्रकाश सोलंकी (सहायक विकास अधिकारी) लीलाबाई, देराजराम बोस, एडवोकेट भट्टराज जोगसन, मनोहर जोगसन(समाजसेवी) अनिल पालीवाल, ओमप्रकाश मेघवाल (पूर्व पंचायत समिति सदस्य), गुलाबाराम सोढा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजन को सफल बनाने में लुणाराम भाटी, ईश्वर भाटी, रामलाल सेजु, राम सोलंकी, लेखाराम भाटी, धूड़ा राम सोलंकी, अनिल सोलंकी, चम्पालाल सोलंकी, पेमाराम सोलंकी, नेमसा भाटी, राकेश भाटी, विशनाराम भाटी, मिठालाल बोस, मालाराम कटारिया, विक्रम डांगी, प्रकाश धोनी, महेन्द्र कटारिया, गोपसा पारंगी, मुकेश सोलंकी व राजू बारूपाल का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर हेमाराम सोलंकी, ओमप्रकाश परमार,सुरेश सेजू,ढलाराम सोढा, लेखाराम सोढा, हेमेंद्र परमार, प्रदीप सोलंकी, देवाराम सोलंकी भंवराराम भाटी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में खेल भावना, भाईचारे और युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।
Subscribe to my channel


