देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व
दवे को नेपाल में आज मिलेगा एशिया कोंटिंनेंट अवार्ड

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे को भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एशिया कोंटिंनेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
कृष्णा सेवा संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि धर्मेंद्र दवे के नेतृत्व व संगठन सरंचना से संस्थान पिछले कई वर्षो से मानव सेवा में अग्रणी कार्य कर रही है जिसको लेकर समय समय पर संस्थान को सामाजिक व सरकारी स्तर पर सम्मान मिलता रहा है दवे को हाल ही में अंतराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा जयपुर में अटल सार्क अवार्ड से सम्मानित किया गया था व इसी संगठन द्वारा अब 25 देशो के नागरिक अभिनंदन समारोह में वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन एंव विचार प्रजेटेंशन कार्यक्रम में नेपाल के काठमांडू शहर में 29 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में दवे को नेपाल के प्रथम उप राष्ट्रपति परमानन्द झा द्वारा एशिया कोंटिंनेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा जिसको लेकर दवे सपरिवार नेपाल यात्रा प्रवास पर है।
सरंक्षक अशोक व्यास ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह हम सभी सदस्यों के लिए गर्व का विषय है कि संस्थान द्वारा जो सेवा कार्य किए जा रहे है उनके प्रतिनिधित्व करते हुए संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे को अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है जिसमें सार्क देशो के 25 प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई है। यह सम्मान हम सभी सदस्यों में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
दवे ने कहा कि यह सम्मान संस्थान के सभी सदस्यों की मेहनत का परिणाम व प्रतिफल है इस सम्मान के वास्तविक हक़दार सभी सदस्य है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में सहयोग किया है।

Subscribe to my channel


