LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बज्जू पुलिस की बड़ी सफलता, वाहन चोरी की वारदात का खुलासा
चोरी की गई बोलेरो कैम्पर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बज्जू | 28 दिसंबर 2025
पुलिस थाना बज्जू ने वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चोरी की गई बोलेरो कैम्पर गाड़ी को बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चोरी की गई गाड़ी को खरीदने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 की रात्रि को नरपत पुत्र घेवरराम ओड, निवासी बीकमपुर के घर के आगे खड़ी बोलेरो कैम्पर वाहन संख्या RJ21GC-8059 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। पीड़ित द्वारा पुलिस थाना बज्जू में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर सक्षम धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया, जिसकी जिम्मेदारी श्री ओमप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक को सौंपी गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर श्री हेमन्त शर्मा आईपीएस, पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृताधिकारी कोलायत श्री संग्राम सिंह आरपीएस के निर्देशन एवं सुपरविजन में थाना बज्जू पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए गए।
थानाधिकारी श्री जगदीश प्रसाद, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी एवं अनुसंधानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोलेरो कैम्पर चोरी की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने चोरी की गई गाड़ी को खरीदने वाले नरपत सैन पुत्र कानाराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी पाबुनगर खुडियाला, थाना चामू, जिला जोधपुर ग्रामीण तथा प्रेम सिंह राठौड़ पुत्र चैन सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी सेन्दलो की ढाणियां, थाना चामू, जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बोलेरो कैम्पर बरामद की।
पुलिस टीम में ओमप्रकाश सउनि., किशनलाल कांस्टेबल एवं विजय भाकर कांस्टेबल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।
Subscribe to my channel

