उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

11 वीं बार प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष बने उदयशंकर शुक्ल, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने दिलायी शपथ

टेट समस्या का शीघ्र होगा समाधान- जगदम्बिका पाल शिक्षक हितों के लिये होगा निर्णायक संघर्ष-सुशील कुमार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती । शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक का जनपदीय अधिवेशन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय, सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक अंकुर राज तिवारी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल सहित अनेक विशिष्टजनों की उपस्थिति में बीएसए कार्यालय के परिसर में सम्पन्न हुआ। सर्व सम्मत से उदयशंकर शुक्ल 11 वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि देश का शिक्षक इस समय सर्वाधिक संकट से गुजर रहा हैै। टेट की अनिवार्यता, पुरानी पेंशन बहाली के सवाल को लेकर शिक्षकों को संघर्ष तेज करना होगा। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि शिक्षक हितों के लिये उनका संघर्ष सदैव जारी रहेगा। कहा कि टेट को लेकर वे निरन्तर प्रयत्नशील हैं और प्रकरण केन्द्र सरकार के संज्ञान में हैं, अति शीघ्र इसका समाधान आ जायेगा। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि शिक्षक हितों के लिये वे हर मोर्चे पर संघर्ष को तैयार हैं। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ल ने कहा कि शिक्षक ही सच्चे अर्थो में राष्ट्र निर्माता है। अधिवेशन में शिक्षक समस्याओं के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप तिवारी ने कहा कि शिक्षक समस्याओं की स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाय। निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार तिवारी, पर्यवेक्षक माण्डलिक मंत्री बस्ती मण्डल मार्कण्डेय राय, देवेन्द्र यादव ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराया।

अधिवेशन के बाद संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष उदयशकर शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार, आनन्द दूबे, सरिता पाण्डेय, नरेन्द्र दूबे, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, सन्तोष कुमार शुक्ल, सुनील कुमार पाण्डेय, दिवाकर सिंह, प्रमोद त्रिपाठी, रजनीश मिश्र, शिवम शुक्ल, आनन्द सिंह, ओंकारनाथ चौधरी, गौरव कुमार त्रिपाठी, ओंकार उपाध्याय, मारूफ खान, आशुतोष कुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री, अभय सिंह यादव कोषाध्यक्ष, राजकुमार सिंह संयुक्त मंत्री, सूर्य प्रकाश शुक्ल जिला प्रवक्ता, उमाशंकर मणि, रविन्द्रनाथ, वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय, आशुतोष शुक्ल, विनय कुमार वरूण उप मंत्री, रीता शुक्ला, आरती गौतम, अजय कुमार, अमित कुमार पाण्डेय, चन्द्रपाल सिंह, कन्हैयालाल भारती, विवेक कुमार गौतम, उदयशंकर पाण्डेय, अवनीश कुमार त्रिपाठी संगठन मंत्री, प्रणव मिश्र, विवेक कुमार वर्मा, सूरज गुप्ता, वैभव प्रसाद, लालेन्द्र कन्नौजिया, अरविन्द कुमार पाण्डेय, भरत राम, नन्द किशोर चौधरी, हरीश चौधरी प्रचार मंत्री, सन्तोष शुक्ल एकाउन्टेन्ट, रमेश विश्वकर्मा आडीटर, राम भरत वर्मा मीडिया प्रभारी, ऋचा त्रिपाठी, स्नेहा मिश्रा कार्यकारणी सदस्य की शपथ दिलाया। इसी क्रम में अरूण देव शुक्ल, राम बहोर मिश्र, शिव कुमार तिवारी, राम कृष्ण सिंह संरक्षक घोषित किये गये।

कडाके की ठंड के बावजूद सबेेरे से ही शिक्षकों की जुटान बीएसए कार्यालय में होती रही। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय का शिक्षकों ने अनेक स्थानों पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। 11 वीं बार अध्यक्ष चुने जाने पर उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक हितों के लिये संघर्ष जारी रहेगा। उन्होने शिक्षकों के प्रति आभार जताया।

अधिवेशन में मुख्य रूप से गन्ना समिति बभनान के चेयरमैन विनोद सिंह, शिक्षक संघ अध्यक्ष गोरखपुर प्रभाकर मिश्र, अयोध्या अवधेश यादव, विपिन शुक्ल, शम्भूनाथ मिश्र, राधेश्याम पाण्डेय, सुनील त्रिपाठी, सुशीला तिवारी, राम प्रकाश शुक्ल, चन्द्रभान चौरसिया, इन्द्रसेन मिश्र, शैल शुक्ल, रामपाल वर्मा, सतीश शंकर शुक्ल, ओम प्रकाश पाण्डेय, त्रिलोकीनाथ, विनोद यादव, राजीव पाण्डेय, राजेश चाौधरी, योगेश्वर शुक्ल, प्रमोद पासवान, अभिषेक जायसवाल, चन्द्रशेखर शर्मा, रामचन्द्र शुल, सुदर्शन त्रिपाठी, विनोद, मुक्तिनाथ वर्मा, सन्तोष वरूण, के साथ ही हजारों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button