खेलदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा बॉक्स क्रिकेट कार्निवल का भव्य शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित बॉक्स क्रिकेट कार्निवल का शुभारंभ उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम में चौकसी इन्फ्रा के संस्थापक श्री गौतम जी चौकसी के कर कमलों द्वारा प्रतियोगिता की ट्रॉफी एवं टीम जर्सी का विधिवत अनावरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रथम टॉस के प्रायोजक श्री निखिल गुप्ता रहे, जबकि अंपायरिंग की जिम्मेदारी विकास एवं कृष्णा खेल संस्थान टीम द्वारा निभाई गई।

प्रतियोगिता का पहला मैच एम के रॉयल एवं पद्मावती पैंथर टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित इस आयोजन का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा सेवा कार्यों के लिए सहयोग जुटाना है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर रोटरी क्लब बालोतरा के पदाधिकारियों ने सभी प्रायोजकों, खिलाड़ियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button