देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा: भारत जैन महामंडल ने छः रि पालक यात्रा महासंघ का भव्य शुभारंभ किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। भारत जैन महामंडल बालोतरा द्वारा ऑल इंडिया सिवाना जैन ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में आयोजित “पारस से पारस सिवाना तीर्थ से महातीर्थ श्री नाकोड़ा जी भव्य छः रि पालक यात्रा महासंघ” का शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरु भगवंतों के सानिध्य में संघ के आयोजकों को भारत जैन महामंडल की ओर से मंगलकामनाएं प्रदान की गईं।
भारत जैन महामंडल बालोतरा अध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया एवं सह मंत्री धर्मेश चोपड़ा ने सिवाना चंपावड़ी तीर्थ पर खतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिन मणिप्रभसुरीश्वर जी तथा साधु-साध्वीओ का वंदन दर्शन कर मंगल प्रेरणा प्राप्त की।
छः रि पालक संघ के मुख्य लाभार्थी परिवार संघवी शा रिखबचंद जी, छोगालाल जी, मिश्रीमल जी भंसाली परिवार के प्रति मंगल भावना व्यक्त करते हुए, वरघौडा में भाग लेकर संघवी वंशराज जी, कुशलराज जी तथा नाकोड़ा ट्रस्टी अशोक कुमार जी सहित भंसाली परिवार का सम्मान किया गया।
जीरावाला रिसोर्ट में आयोजित मुख्य आयोजन समारोह में बालोतरा और मुंबई के विख्यात संगीतकार अनिल सालेचा सहित संघपति एवं गणमान्य नागरिकों ने वार्ता की और आयोजकों को छः रि पालक संघ में भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर भूरचंद जीरावला, सुमेरमल माणकलाल ललवाणी, खीमराज जिणानी कवाड, रमेश वागरेचा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
छः रि पालक संघ में करीब 3000 श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए, जिन्होंने साधु-साध्वी समुदाय के साथ सिवाना से प्रस्थान कर 29 दिसंबर को ऐतिहासिक एवं परम चमत्कारी नाकोड़ा महातीर्थ पहुंचने की योजना बनाई है। यहाँ वे मूल नायक भगवान श्री पार्श्वनाथ जी और अधिष्ठायक श्री नाकोड़ा भैरव देव जी की पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही, मुख्य लाभार्थियों और संघपतियों का बहुमान कार्यक्रम भी नाकोड़ा तीर्थ पर संपन्न किया जाएगा।

Subscribe to my channel


