ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
द लीजेंड अवार्ड ऑफ तिजारा समारोह आयोजित, अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित किया गया श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा / भिवाड़ी, 25 दिसम्बर 2025:
महाराजा श्री भरतरी धर्मार्थ विकास संस्थान एवं राजस्थान गऊ सेवा समिति द्वारा आज दिनांक 25 दिसम्बर, 2025 को “द लीजेंड अवार्ड ऑफ तिजारा” समारोह का आयोजन किया गया। यह दिन भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भिवाड़ी से पधारे डॉ. रूप सिंह द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए की गई। उन्होंने वाजपेयी जी की राजनीतिक दूरदर्शिता, कठिनाइयों और पराजयों को स्वीकार करने की क्षमता, देशभक्ति, मिट्टी से लगाव और उनकी ओजस्वी कविताओं में व्यक्त भावनाओं के बारे में जानकारी दी। अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महाराजा श्री भरतरी धर्मार्थ विकास संस्थान के अध्यक्ष श्री राजू यादव, सचिव श्री सुभाष सैनी, श्री बने सिंह विधुरी, और राजस्थान गऊ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष श्री देशपाल यादव ने प्रमुख रूप से उपस्थित प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
समारोह में तिजारा के निवासियों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें चिकित्सा, शिक्षा, खेल, पत्रकारिता, दिव्यांग सेवा, धार्मिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र, गौ सेवा और राजनीतिक सेवा शामिल हैं। प्रमुख सम्मानित व्यक्तियों में श्री तेजपाल नागर, श्री हो राम प्रधान, श्री माटी किरण सैनी, और क्रिकेट एवं फुटबॉल में जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी योगेश जी शामिल रहे।
सम्मानित प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए आयोजकों ने कहा कि समाज सेवा और समर्पण के क्षेत्र में आपका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।



Subscribe to my channel


