उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापारशिक्षा
बस्ती में मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर किया गया समारोह

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 25 दिसंबर 2025: पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह, बस्ती में आज मिलेट्स रेसिपी एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के जन्म शताब्दी वर्ष के समापन और सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय चौधरी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्रा, तथा क्षेत्रीय विधायकों के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। उद्घाटन के दौरान मिलेट्स पुनरोद्धार योजना और फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिले के सभी न्याय पंचायतों और विकासखंडों में किसानों को मिलेट्स (ज्वार, बाजरा, सावां, कोदो और रागी) की खेती और इसके फायदों के बारे में जागरूक करने का संदेश दिया गया।
समारोह में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम में श्री महेश शुक्ला, माननीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग, और अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मिलेट्स का उपयोग अपने खानपान में शामिल करना चाहिए। उन्होंने श्री वाजपेयी के जीवन और देश के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश की सरकार किसानों के हित में कई योजनाएँ चला रही है, जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने श्री वाजपेयी के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा भी दी।
कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बेगम खैर कन्या इंटर कॉलेज और पांडेय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मिलेट्स व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संकर रेस्टोरेंट ने बाजरा और ज्वार के डोसा व इडली बनाकर लोगों को मिलेट्स व्यंजन से प्रेरित किया, जबकि बीटेक चायवाला ने ज्वार और मक्का के पकौड़े प्रस्तुत किए।
इसके अलावा दुरकर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर, व्हाइट पर्ल फार्मर प्रोड्यूसर और साई बाबा फार्मर प्रोड्यूसर ने मिलेट्स के दाने और आटे के स्टॉल लगाए। महिला समूहों, इफको और कृषि विभाग ने विभिन्न उत्पादों, ड्रोन प्रदर्शन और स्टॉल्स के माध्यम से किसानों और आमजन को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्राओं और स्टॉल/प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह और पुष्प देकर सम्मानित किया गया। समारोह में संयुक्त कृषि निदेशक बस्ती मंडल श्री राम बचन राम, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक श्री राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक बस्ती श्री अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्या, अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
(अशोक कुमार गौतम)
उप कृषि निदेशक, बस्ती

Subscribe to my channel


