देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

लोकतंत्र अमर रहे,यही अटलजी का संकल्प था:- बांठिया

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर बांठिया ने दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

जन सेवक श्री चंपालाल बाठिया चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर बांठिया ने अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।

        बांठिया ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे,जिन्होंने लोकतंत्र,

राष्ट्रवाद और जनसेवा को सर्वोपरि रखा।उन्होंने अटलजी के प्रसिद्ध कथन को याद करते हुए कहा कि “सत्ता का खेल तो चलता रहेगा, सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी-बिगड़ेंगी, लेकिन यह देश रहना चाहिए और इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए।” यह विचार आज भी देश की राजनीति को दिशा देने वाला है।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक के सफर में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उनका नेतृत्व कार्यकर्ताओं के निर्माण और संगठन की मजबूती का प्रतीक रहा है। अटलजी का व्यवहार सदैव सरल, सौम्य और प्रेरणादायी रहा।गणपत बांठिया ने कहा कि अटल जी की दूरदर्शी सोच, सशक्त विदेश नीति, विकासोन्मुख निर्णय और संवेदनशील नेतृत्व आज भी देश के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति में शुचिता, संवाद और सहमति की परंपरा को मजबूत किया, जिसे वर्तमान पीढ़ी को आत्मसात करने की आवश्यकता है।

बांठिया ने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि जब अटल बिहारी वाजपेयी मारवाड़ क्षेत्र के दौरे पर आते थे, तब वे पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत और राजमाता विजयराजे सिंधिया के साथ जनसंघ के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ गहन विचार-विमर्श करते थे। उनके भाषणों को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ता था।उन्होंने कहा कि अकाल के उस भीषण दौर में अटल बिहारी वाजपेयी ने पूर्व विधायक चंपालाल बांठिया के साथ मिलकर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। अटलजी आमजन के दुख-दर्द को अपना दुख मानते थे और सेवा भाव से कार्य करते थे।बांठिया ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय कार्यकर्ताओं का जो वैचारिक और संगठनात्मक निर्माण हुआ, वह अभूतपूर्व था। उनकी कर्मठता, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button