खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

कोटकासिम में जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं व चयनित युवा होंगे सम्मानित

 

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कोटकासिम (खैरथल-तिजारा)।

जाट समाज विकास समिति (रजि.) तहसील कोटकासिम (खेरथल) राजस्थान के तत्वावधान में जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 28 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जाट समाज निर्माणाधीन भवन, जमालपुर रोड, कोटकासिम में होगा।

समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस सम्मान समारोह में किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2023-24 एवं 2024-25 में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक, CBSE बोर्ड में 85 प्रतिशत से अधिक, स्नातक 75 प्रतिशत से अधिक तथा स्नातकोत्तर 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 1 सितम्बर 2023 के बाद सभी राजकीय व केंद्रीय सेवाओं में चयनित कर्मचारी/अधिकारी, IIT, NEET में चयनित विद्यार्थी, तथा जिला व राज्य स्तरीय विजेता खिलाड़ी भी प्रतिभा सम्मान के पात्र होंगे।

समिति ने बताया कि इच्छुक पात्र प्रतिभागी अपनी अंकतालिका, आधार कार्ड एवं नियुक्ति पत्र की फोटो कॉपी निर्धारित केंद्रों पर 24 दिसम्बर 2025 तक जमा करवा सकते हैं। इसके पश्चात किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी व्हाट्सएप नंबर 7877477011 पर भी दस्तावेज भेज सकते हैं।

दस्तावेज जमा करने के लिए कोटकासिम व आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें कोटकासिम, जाटवास, हरसोली, बीबीरानी व खेड़शल सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

जाट समाज विकास समिति ने समाज के सभी पात्र छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर मेधावी प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button