बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा में नव चयनित प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा (बाड़मेर)।
पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा–बाड़मेर की ओर से रतन विहार कॉलोनी, बालोतरा में नव चयनित प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) प्रतियोगी परीक्षा में कैटेगरी रैंक 1933 प्राप्त करने, पद्माक्षी अवार्ड के लिए चयनित होने तथा कक्षा 12वीं कला वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महर्षि गौतम मोंटेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालोतरा की पूर्व छात्रा सुरभि पुत्री महेंद्र कुमार दायमा को सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार द्वारा शाल ओढ़ाकर तथा एडवोकेट डूंगर सिंह नामा द्वारा साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
इसी प्रकार नीट परीक्षा में चयनित छात्रा रश्मि पुत्री महेंद्र कुमार दायमा का भी सम्मान किया गया। महर्षि गौतम मोंटेसरी विद्यालय के प्रधानाचार्य तगाराम बेनीवाल ने साफा पहनाकर, जबकि जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही प्रधानाचार्य देवी, संतोष बेनीवाल, चंद्रप्रभा, मधु एवं रवीना द्वारा मालाएं पहनाकर दोनों नव चयनित प्रतिभाशाली बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने कहा कि बालिकाओं ने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर CLAT एवं नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने अभिभावकों से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित बालिकाएं देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
एडवोकेट डूंगर सिंह नामा ने कहा कि विधि एवं चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में बालिकाओं की भागीदारी से समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। वहीं प्रधानाचार्य तगाराम बेनीवाल ने बताया कि छात्रा सुरभि प्रारंभ से ही मेधावी रही है और कक्षा 10वीं व 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करती रही है।
कार्यक्रम में डॉ. चिमनलाल (व्याख्याता), धर्मेंद्र कुमार बोखा, श्रीमती सोना, चंद्रप्रभा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के पिता महेंद्र कुमार दायमा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पुरस्कृत शिक्षक फोरम द्वारा प्रतिभाओं को निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया जाता है। उन्होंने जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार की सराहना करते हुए कहा कि वे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर छात्रा सुरभि ने कहा कि एकाग्रता और कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से निराश न होकर सतत प्रयास करते रहने की अपील की और कहा कि सफलता अवश्य मिलती

Subscribe to my channel


