बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नाकोड़ा तीर्थ में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 24 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रसिद्ध नाकोड़ा तीर्थ स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थलों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी ने बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान तीर्थ परिसर, मुख्य मार्गों, प्रवेश द्वारों, धर्मशालाओं तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों एवं स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर कचरा एकत्रित किया तथा परिसर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाया।

उन्होने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंच गौरव के तहत सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। स्वच्छता अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनी रहे और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो।

अभियान के अंत में लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नगर निकाय प्रतिनिधि, तीर्थ प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button