उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

वीरोत्सव सप्ताह में वीर उधम सिंह की जयंती मनाई, किया बंगाल में हुए नृशंस हत्या का विरोध

 बस्ती 25दिसंबर।

*वीरोत्सव सप्ताह में वीर उधम सिंह की जयंती मनाई, किया बंगाल में हुए नृशंस हत्या का विरोध*

आर्य समाज नई बाजार बस्ती में वीर उत्सव सप्ताह के अंतर्गत वीर उधम सिंह की जयंती मनाई गई साथ ही बंगाल में हुए दीपू दास की नृशंस हत्या का भी विरोध किया गया। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि दिनांक 28 दिसंबर को व्यापक रूप से मंडल की आर्य समाजे बंगाल में हुए भीषण अत्याचार का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि जब पड़ोसी के घर में आग लगने से अपने घर की सुरक्षा का ध्यान नहीं आता तो हमारा घर भी जलने में देर नहीं लगती इसलिए हमें पहले से ही सतर्क होना पड़ेगा। इस अवसर पर बच्चों शिक्षकों ने तुलसी पूजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया।शिक्षक अरविन्द श्रीवास्तव ने बताया कि उधम सिंह एक महान क्रांतिकारी थे जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए जनरल डायर की हत्या कर की जो उस समय पंजाब का लिटेनेंट गवर्नर था।

शिक्षक अनूप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उधम सिंह का जन्म 26 दिसंबर, 1899 को पंजाब के संगरूर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा रामगढ़िया कॉलेज में प्राप्त की और जल्द ही स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हो गए। वे भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों से प्रेरित थे और उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने का फैसला किया। उधम सिंह ने कई वर्षों तक भारत के बाहर रहकर स्वतंत्रता आंदोलन को समर्थन दिया और अंततः 1940 में माइकल ओ’ड्वायर की हत्या कर देश के निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लिया। उनके बलिदान ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई को नई ऊर्जा दी और वे आज भी भारत के एक महान क्रांतिकारी के रूप में याद किए जाते हैं। इस अवसर पर आदित्य नारायण गिरी प्रधानाध्यापक स्वामी दयानन्द विद्यालय ने बताया कि दिनांक 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक आर्य वीरांगना दल का चरित्र निर्माण कार्यशाला आयोजित किया गया है जिसमें 8 से 14 वर्ष की बालिकाओं को सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावक लोगों का आह्वान किया कि बेटियों को सशक्त बनाने के लिए इस शिविर में अवश्य भेजें। इस अवसर पर अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, ज्योति सोनी, दिनेश मौर्य, नीतीश कुमार, शिवांगी, अंशिका, स्वप्नल राधा देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button